लियाक़त कुरैशी
रुड़की।तहसील परिसर में महिला कैदियों द्वारा बनाई गई राखियों की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घघाटन मेयर गौरव गोयल तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल द्वारा किया गया।ग्रीन आर्मी इंडिया के तत्वावधान में आयोजित उप कारागार में महिला कैदियों द्वारा तैयार की गई राखियां एवं मास्क आदि की प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों द्वारा कहा गया कि उपकारागार की महिलाओं ने जिस कारीगरी का नमूना पेश किया है वह स्वयं में एक अद्भुत कार्य है।
इससे महिला कैदियों को स्वरोजगार के साथ-साथ स्वयं के आचरण को सुधारने का अवसर भी मिलता है।महिला कैदियों द्वारा राखियां,मास्क तथा बनाए गए हैंड बैग की खरीदारी कचहरी परिसर में लोगों द्वारा की गई।इस अवसर पर ग्रीन आर्मी इंडिया के सूर्य प्रताप,अनिल कुमार नायब नाजिर,विनीत त्यागी,अभय चौहान,दीपक चौहान,अंकित चौहान,रवि चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, 3.36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट