31 जुलाई 2020
लियाक़त कुरैशी (7500007413)
भगवानपुर:- रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर में सामाजिक समरसता फैलाने एवं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने लिये “राखी मेकिंग कंपटीशन”का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के रिश्तो की अटूट डोर का प्रतीक है ।
भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में यह एक ऐसा त्योहार है जो भाई-बहन के प्रेम तथा स्नेह के साथ-साथ उनके सामाजिक संबंधों को भी मजबूत बनाता है। इस अवसर पर जब बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है तो भाई अपनी बहन को सदैव साथ निभाने और उसकी रक्षा के लिए आश्वस्त करता है। प्रतियोगिता के संयोजक निखिल अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन संरक्षण का एक अनूठा रिश्ता है जिसमें जिम्मेदारी के साथ साथ मित्रता की भावना भी छुपी रहती है। भाई, अपनी बहन की रक्षा एवं देखभाल की प्रतिज्ञा करता है।
सीनियर वर्ग में
कु. आरती ने प्रथम
वंश ने द्वितीय
कु. खुशी कश्यप ने तृतीय स्थान
प्राप्त किया ।
जबकि जूनियर वर्ग मे
कु.सबिया ने प्रथम
कु. अनामिका ने द्वितीय
तथा अनु एवं अनोखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं