लियाक़त कुरैशी
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण में रुड़की नगर निगम ने उत्तराखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है तथा वहीं रुड़की नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर 131 वां स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड राज्य का मान बढ़ाया है।
मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को सुंदर और बेहतर बनाने के लिए जो कड़ी मेहनत कर प्रयास किए गए उसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष 281वां स्थान प्राप्त हुआ था।नगर निगम सभागृह में सफाई नायकों तथा पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करते हुए मेयर गौरव गोयल,नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने कहा कि नगर निगम की ओर से इस बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए बेहतर कार्य किए गए थे।उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 की कमी को अगली बार पूरा करने का भरसक प्रयास कर सफाई नायकों,नगर निगम की ओर से स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।मेयर गौरव गोयल द्वारा सफाई नायकों,निगम कर्मियों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी गई।इस अवसर पर सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार,मनसा नेगी,अमित कुमार,शिवानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने छात्र-छात्राओं की प्रदर्शनी की सराहना….
वर्चस्व बढ़ाने के लिए युवक ने की फायरिंग ,, पुलिस ने लिया एक्शन ,,दिखाया हवालात का दरवाजा…
ट्रक से कुचलकर युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार..24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया पर्दाफाश,,मृतक, आरोपी की भांजियों पर करता था गलत टिप्पणी..