लियाक़त कुरैशी
देहरादून।भाजपा से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनके घर वापसी कराते हुए कहा कि विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को एक और मौका दिया जा रहा है।उन्होंने पिछले हुई गलतियों की क्षमा याचना की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है तथा इसमें पार्टी की विचारधारा में रहकर कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।ज्ञात रहे कि गत वर्ष विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल होने के कारण भाजपा से उन्हें छः वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया था।विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं तथा पार्टी की रीति-नीति के अनुसार ही वे पार्टी में रह कर जनता की सेवा करेंगे। इस अवसर पर रानी देवयानी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल