रुड़की।मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा नगर में बढ़ रहे डेंगू व कोरोना के प्रकोप को देखते हुए दवाई छिड़काव कार्य प्रतिदिन कराया जा रहा है,जिस क्रम में आज रोडवेज बस स्टैंड पर मौजूद सभी होटल में दवाई छिड़काव कार्य कराया गया।निगम की टीम द्वारा डेंगू से बचाव कार्य हेतु क्या उपाय करें,इसके बारे में होटल स्वामियों को बताया गया।छतों पर पानी को एकत्र ना होने दें,फ्रिज से निकलने वाल पानी को एकत्र ना होने दें,गमलों का पानी समय-समय पर बदलें,कूलर का पानी साप्ताह में दो बार बदलें।नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा बताया गया कि नगर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है,जिसको देखते हुए नगर वासियों से अपील की जाती है कि मास्क का प्रयोग करें,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकले व दुकानों पर सामान खरीदते समय छः फीट की दूरी बनाए रखें,साथ ही डेंगू से बचाव के लिए अपने आसपास पानी को एकत्र ना होने दें।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल