लियाक़त भाई
झबरेड़ा:-उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाने के लिए विपक्षी पार्टियां अपनी आवाज बुलंद करती जा रही हैं वही झबरेड़ा विधानसभा के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इकबालपुर रेलवे फाटक के नजदीक एकत्र होकर ‘भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री इस्तीफा दो,के जोरदार नारे लगाए झबरेड़ा विधानसभा प्रभारी राजू सिंह बिराटिया का कहना है जिस मुख्यमंत्री की हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई को जांच के आदेश दिए हैं उस मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए
उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है की उत्तराखंड हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को देखते हुए सीबीआई को जांच के आदेश दिए हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का सिर्फ दिखावा है कि सबका साथ सबका विकास बल्कि यह नारा सबका साथ सबका विनाश में बदल गया है उन्होंने कहा जब से भाजपा सरकार उत्तराखंड में आई है यहां पर विकास को देखना तो क्या विकास के नाम को जनता भूल गई है इस मौके पर राकेश कुमार सावन कुमार, ललित कुमार सुनील कुमार, अंजेश, राखी सुफियान, विमल, नदीम, अनीता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ