लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:- थाना झबरेड़ा में तैनात सब इंस्पेक्टर अंशु चौधरी चार्ज लेते ही एक्शन मोड में दिखाई दे रही है । उन्होंने बताया पीड़ितों को तत्काल न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस व्यवस्था ऐसी की जाएगी कि बदमाशों में पुलिस का खौफ हो और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।पुलिस की प्राथमिकता होगी फरियादियों की समस्याओं को जल्द दूर करे व जनता के साथ तालमेल बनाकर काम किया जाये पुलिस की भूमिका मित्र पुलिस की रहेगी ।थाने में जो भी शिकायत आएंगी उनका तुरंत निस्तारण किया जाएगा । उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायतों का भी निस्तारण जल्द किया जाएगा। थाना झबरेड़ा में नये स्थानांतरण के बाद सब इंस्पेक्टर अंशु चौधरी ने कहा जहां पर भी उनकी तैनाती रही है उन्होंने ने सबसे पहले जनता की समस्या को प्राथमिकता से सुना और उनका निस्तारण किया ।वो इससे पहले ज्वालापुर कोतवाली, मंगलौर कोतवाली, गंगनहर कोतवाली आदि में तैनात रही । उन्होंने कहा थाना झबरेड़ा के थानाध्यक्ष रविंदर सिंह के निर्देशन में वो अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगी।

More Stories
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी