लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा:- एक किसान के खेत से कटे हुए गन्ने को अज्ञात चोर उठा ले गए किसान ने स्थानीय पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
किसान सुरेंद्र पुत्र काशीराम निवासी कुंजा बहादुरपुर का खेत इकबालपुर क्षेत्र के ग्राम सुनेहटी के जंगल में पड़ता है किसान सुरेंद्र का कहना है कि बीते रोज वह गन्ने काटकर अपने खेत में छोड़ आया था शाम हो जाने के कारण गन्ने खेत से नहीं उठा सका किसान ने बताया कि जब में सुबह अपनी भेसा बुग्गी लेकर गन्ने भरने के लिए अपने खेत पर गया तो वहां पर गन्ना मौजूद नहीं था किसान ने इकबालपुर चौकी में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है

More Stories
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी