लियाकत कुरैशी

झबरेड़ा:- झबरेड़ा विधानसभा के ग्राम लाठर देवाहुन में प्रथम कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलौर मुख्य अतिथि मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन आदित्य बृजवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया
तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और प्रथम कबड्डी प्रतियोगिता अध्यक्ष ललित कुमार ने सीटी बजाकर टूर्नामेंट शुरू कराया मुख्य अतिथि आदित्य बृजवाल ने कहा यदि समय-समय पर इस तरह कि आयोजन होते रहे तो युवा राष्ट्रीय स्तर तक के खिलाडी बन सकते हैं
उन्होंने यह भी बताया खेल से जहां स्वास्थ्य ठीक रहता है वहीं आपस में भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है किसी भी तरह के खेल के दौरान जातिवाद की भावनाएं खत्म हो जाती हैं प्रथम कबड्डी प्रतियोगिता के जनरल सेक्रेटरी सतीश कुमार ने बताया कि प्रथम विजेता को 51सौ रुपए व ट्रॉफी तथा द्वितीय विजेता को 31 सौ रुपए व ट्राफी दी जाएगी वह अन्य खिलाड़ी को बेस्ट ट्रेडर मेडल से सम्मानित किया जाएगा और बेस्ट डिफेंसर खिलाड़ी को मेडल से नवाजा जाएगा प्रथम कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा कबड्डी प्रतियोगिता में 25 टीमों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में मौजूद अखिलेश उर्फ बादशाह अब्दुल रहमान, अंकित कुमार अंकुश कुमार, विनय कुमार ,जवाला मोरिया, निखिल कुमार, हिमांशु नौटियाल ,हिमांशु रोहित कुमार, सतीश कुमार ,ललित कुमार आदि उपस्थित रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल