लियाकत कुरैशी
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने कृष्णा नगर में शहीद छात्र तुषार धीमान के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन रुड़की में एक कार्यक्रम के दौरान स्कूल से वापस लौटते समय शहीद तुषार धीमान की विस्फोट में हत्या कर दी गई थी,जो रुड़की के इतिहास में सबसे दुखद घटना थी।उन्होंने कहा कि शहीद तुषार धीमान की हत्या से पूरा नगर स्तब्ध गया था।आज हम उनकी छठी बरसी पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सभी नगरवासियों की संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। इस अवसर पर आदेश धीमान,कुलदीप सूर्यवंशी, संजय कश्यप,पार्षद शिवानी कश्यप,अमर सिंह गहलोत,सतीश सैनी,प्रकाश चंद ध्यानी,विजयपाल धीमान,नीरज चौहान आदि ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी