भगवानपुर:-बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर, हरिद्वार में *ब्लॉक स्तरीय ऊर्जा संरक्षण प्रतियोगिताओं* का आयोजन किया गयाl
इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक व विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि जीवन के संचार के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऊर्जा की प्राप्ति के अनेक स्रोत जैसे कोयला,पेट्रोलियम पदार्थ तथा अनेक प्राकृतिक गेसैं हैं।लेकिन इन सभी की मात्रा सीमित है यदि हम इनका अंधाधुंध दोहन करेंगे तथा दुरुपयोग करेंगे तो आने वाली पीढ़ियां ऊर्जा के इन सभी स्रोतों से वंचित हो जाएंगीं।इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए ऊर्जा को बचाना है तथा संरक्षण करना है।
इस अवसर पर उपस्थित भगवानपुर ब्लॉक के प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रभु प्रसाद लखेड़ा ने कहा कि हमें ऊर्जा का सीमित इस्तेमाल करना चाहिए जहां आवश्यकता हो हमें वही ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए। अनावश्यक रूप से जलते हुए बल्ब तथा ट्यूबलाइट को बुझा देना चाहिए तथा यह सभी उपकरण आई एस आई मार्क के बने लेने चाहिए। पेट्रोल का इस्तेमाल भी सीमित मात्रा में करना चाहिए।
*चित्रकला प्रतियोगिता* में कुमारी मुस्कान ने प्रथम स्थान तथा मानसी चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
जबकि *निबंध प्रतियोगिता* में कुमारी उमरा आदिल ने प्रथम स्थान तथा कुमारी खुशबू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
जबकि *भाषण प्रतियोगिता* में कुमारी सना परवीन ने प्रथम स्थान तथा कुमारी तस्मिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में 5 विद्यालयों के 30 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन कुमारी ललिता,श्रीमती अनीता बर्थ बाल, श्री निखिल अग्रवाल, श्री रजत बहुखंडी, श्रीमती ऋतु वर्मा तथा कुमारी अर्चना पाल ने किया।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल