लियाकत कुरैशी
रुड़की:- ग्राम तेलपुरा में प्रधान पद के भावी उम्मीदवार भूपेंद्र चौहान उर्फ जोनू कि समाज सेवा को पूरे गांव वासी बखूबी जानते हैं तेलपुरा ग्रामीण भूपेंद्र चौहान उर्फ जोनू के व्यवहार से प्रभावित है इसलिए गांव वालों ने अबकी बार भूपेंद्र उर्फ़ जोनू को प्रधान पद से नवाज ने की सोच बना रखी है वही भूपेंद्र चौहान उर्फ जोनू का कहना है कि यदि ग्राम वासियों ने मुझे अपना भरपूर प्यार दिया और प्रधान पद से नवाजा तो मैं सभी ग्राम वासियों की बातों पर खरा उतरूंगा जो विकास कार्य अब से पिछले 30 साल में नहीं हो पाए उन्हें में 5 साल के कार्यकाल में ही करके दिखाऊंगा
उन्होंने कहा ग्राम तेलपुरा में आज तक किसी प्रधान ने ना तो कोई चिकित्सालय बनवाया और ना ही कोई पशु चिकित्सालय बनवाया है गांव की गलियां भी जर्जर हालत में पड़ी हुई है जिन्हें मैं प्रधान बन जाने के बाद आरसीसी, इंटरलॉकिंग टाइल्स से दुरुस्त किया जाएगा उन्होंने कहा की वृद्धा पेंशन हो या विकलांग पेंशन हो या विधवा पेंशन सभी को उनका लाभ दिया जाएगा प्रधान पद के उम्मीदवार भूपेंद्र चौहान उर्फ जोनू ने कहा की गांव की हर एक गली सोलर लाइट से जगमग आएगी एक बड़े अस्पताल की सुविधा भी गांव में कराई जाएगी तथा लड़कियों का डिग्री कॉलेज तक की सुविधा भी कराई जाएगी उन्होंने बताया कि जब मेरे दादा स्कूल में मास्टर हुआ करते थे तो उन्होंने गांव में एक जूनियर हाई स्कूल की व्यवस्था कराई थी लेकिन उसके बाद आज तक किसी ग्राम प्रधान ने बड़े पाठशाला की व्यवस्था नहीं कराई उन्होंने यह भी बताया कि जो विकास कार्य होंगे वह ग्रामीणो की सलाह के साथ ही किए जाएंगे

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल