लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा:- सहकारी समिति झबरेड़ा में बोर्ड की बैठक के दौरान हल्का फुल्का हंगामा भी हुआ लेकिन शांतिपूर्वक कई अहम प्रस्ताव बोर्ड ने पास किए है चेयरमैन राहुल पवार ने जानकारी देते हुए बताया
समिति कार्यालय में सभी डायरेक्टर और समिति अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई जिसमें कुछ प्रस्ताव पारित हुए उन्होंने कहा वर्तमान में जहाँ पर सहकारी समिति कार्यालय और गोदाम है वहां पर मॉल बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है तथा जो दुकाने समिति कार्यालय के बाहर बनी हुई है जहां की तहां रहेंगी और ना ही दुकानदारों पर कोई किराया बढ़ाया जाएगा उन्होंने जानकारी दी झबरेड़ा नारसन रोड पर सहकारी समिति के पेट्रोल पंप के आसपास समिति मुख्यालय तथा गोदाम बनाया जाएगा उन्होंने कहा मॉल बनाने से समिति की आय में बढ़ोतरी होगी और क्षेत्रवासियों को रोजगार भी मिलेगा बैठक में मौजूद एडीसीओ जोशी एडीओ नारसन मानसी चौधरी एडीओ रुड़की एड़ीओ भगवानपुर और डॉ जोध सिंह पूर्व चेयरमैन राजवीर चौधरी पूर्व चेयरमैन कुलबीर चौधरी डॉक्टर तेजपाल सचिव तलवार सिंह आदि मौजूद रहे

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ