भगवानपुर:-ग्राम चुड़ियाला से प्रधान पद के भावी उम्मीदवार युवा तनुज त्यागी ने कहा कि विकास के लिए योजनाएं आती नहीं लाई जाती हैं ग्राम चुड़ियाला में एक जागरूक व्यक्ति की आवश्यकता है जो समय पर योजनाएं व बजट लाकर गांव में विकास कर सके उन्होंने कहा कि आज तक जितने भी प्रतिनिधि आये है किसी ने भी गांव का विकास नहीं किया बल्कि नाम के सहारे समय बिताकर कर चले गए उन्होंने कहा यदि ग्रामीणों ने प्रधान पद से नवाजा तो मैं गांव में अत्यधिक योजनाएं लाकर गांव का भरपूर विकास करूंगा प्रधान पद के भावी उम्मीदवार तनुज त्यागी ने कहा कि हमारे गांव में एक प्राथमिक चिकित्सालय की अत्यधिक आवश्यकता है सबसे पहले उसी को पूरा किया जाएगा तथा एंबुलेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी और चूड़ामणि मंदिर जैसे प्रसिद्ध देवी मंदिर में चार चांद लगाया जाएंगे वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन विधवा पेंशन आदि बनवाई जाएंगी उन्होंने कहा कि विकास को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर ग्रामीणों के साथ बैठक की जाएगी

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल