लियाक़त कुरेशी
झबरेड़ा: झबरेड़ा का मोलना कांड सुर्खियों में है 10 फरवरी को कटे हुए पैर से गांव में सनसनी फैल गई थी जिसके आधार पर झबरेड़ा पुलिस ने डॉग स्क्वाड टीम का सहारा लेकर गन्ने के खेत से एक युवक का शव तथा एक कंकाल बरामद किया था
जिनको गांव से फरार प्रेमी युगल का बताया जा रहा है मिले हुए पैर के आधार पर लड़की पक्ष ने अंकित पुत्र वीरम त्यागी के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था अगले दिन 11 फरवरी को गन्ने के खेत से मिले युवक के शव के आधार पर लड़के वालों तथा ग्राम प्रधान ने फरार युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया जिसे लेकर झबरेड़ा पुलिस ने गांव के आदमियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है जबकि झबरेड़ा पुलिस हर तथ्य पर जांच कर रही है जब तक पीएम रिपोर्ट फॉरेंसिक रिपोर्ट डीएनए रिपोर्ट का परिणाम नहीं आ जाता तब तक मामले का खुलासा होना नामुमकिन है थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है और शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा तथा एहतियातन गांव मेंं पुलिस बल तैनात किया गया है

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल