इमरान देशभक्त
भगवानपुर।विभागीय समायोजन समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया।भगवानपुर में मनरेगा कर्मचारियों ने महात्मा गांधी मनरेगा कर्मचारी संगठन की बैनर तले कार्य का बहिष्कार किया।नाराज कर्मचारियों ने कहा कि मांगों के निराकरण को लेकर दो दिन कार्यबहिष्कार किया जा रहा है।कर्मचारियों ने कहा कि वो विगत 8- 10 सालों से विभागीय समायोजन की मांग कर रहे हैं,लेकिन सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है।इससे कर्मचारियों में रोष है।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें गुमराह किया जा रहा है।इस वजह से मजबूरन कर्मचारियों को हड़ताल की राह पकड़नी पड़ रही है।उन्होंने उपकार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा जेई,कंप्यूटर ऑपरेटर,ग्राम रोजगार सहायक,प्रोग्रामर सहित मनरेगा कर्मचारियों को ग्राम विकास विभाग या पंचायती राज विभाग में समायोजित करने,कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड-पे देने,कर्मचारियों को ईपीएफ,बीमा,स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं सरकारी कर्मचारी की तरह देने, राज्य अंश ग्रेड-पे निर्धारण करते हुए मानदेय देने,बिना भत्ते स्थानांतरण कर्मचारियों को पुराने स्थान पर भेजने, उपनल के माध्यम से नहीं रखने,हटाए गए कार्मिकों की पुन बहाली करने,पूरे महीने का मानदेय देने की मांग की हैं।इस दौरान अमृत राठी उप कार्यक्रम अधिकारी,दीपचंद ब्लाक अध्यक्ष,मनोज कुमार त्यागी सचिव,सचिन कुमार कोषाध्यक्ष समेत कई लोग मौजूद रहे।

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप