लियाक़त कुरेशी
झबरेड़ा:- कश्यप समाज ने भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ तानाशाही नहीं चलेगी हमारा पद वापस दो के लगाये जोरदार नारे ।
ग्राम मानकपुर आदमपुर एडवोकेट हिमांशु कश्यप के आवास पर एकत्र कश्यप समाज के लोगों ने एक बैठके की कश्यप समाज ने भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया प्रेस वार्ता के दौरान बोलते हुए एडवोकेट हिमांशु कश्यप ने कहा की मत्स्य पालन मंत्रालय त्रिवेंद्र सरकार ने किसी और को दे दिया है जो कश्यप समाज का हक बैठता है
उन्होंने कहा कि यदि मत्स्य पालन मंत्रालय शीघ्र कश्यप समाज को नहीं मिला तो आने वाले समय में कश्यप समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर सकता है और भाजपा सरकार का बायकाट करने पर भी मजबूर होगा उन्होंने बताया कि कश्यप समाज से करीब 17 फाइलें सरकार के दरबार में पड़ी हुई थी लेकिन त्रिवेंद्र सरकार ने किसी एक अन्य समाज के व्यक्ति सूरत नौटियाल को मत्स्य पालन मंत्रालय दिया है जिससे कश्यप समाज अत्यधिक नाराज उन्होंने ये भी कहा कि सूरत नौटियाल को मत्स्य पालन के बारे में कोई जानकारी नहीं है मत्स्य पालन समिति मानकपुर के चेयरमैन सत्य प्रकाश ने कहा यदि एक हफ्ता के अंदर मत्स्य पालन मंत्रालय कश्यप समाज को वापस नही दिया गया तो सभी समाज के लोग एक महापंचायत करेंगे और भाजपा सरकार का बायकॉट करेंगे । इस मौके पर सत्य प्रकाश, राजकुमार ,राजपाल, अनंत कश्यप प्रेमचंद कश्यप, देवेंद्र कश्यप ,सुदेश कश्यप ,राजन कश्यप ,सचिन कश्यप ,विजयपाल ,अनुज कुमार ,अर्जुन कुमार, गौरव कश्यप ,सुमित कश्यप ,भूषण कश्यप, सतीश ठेकेदार, अर्जुन कश्यप ,अमित कश्यप, बंटी कश्यप, सरवण, अनिल,कश्यप आदि मौजूद रहे।

More Stories
शादी में गया था परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर! ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ,, भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी