जय जवान जय किसान— किसान कामगार मोर्चा ने पुलिस जवानों का बढ़ाया हौसला थाना अध्यक्ष व उसकी टीम को किया सम्मानित–
लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा:- किसान कामगार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने आज थाना झबरेड़ा में पहुंचकर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार व उनकी टीम को सैनिटाइजर मास्क आदि देकर सम्मानित किया सुभाष नंबरदार ने कहा कोरोना काल में पीड़ितों की मदद को लेकर पुलिस का सबसे बड़ा रोल रहा है और वर्तमान में भी पुलिस विभाग सबसे अहम रोल निभा रहा है उन्होंने कहा झबरेड़ा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार अपनी ड्यूटी के साथ-साथ दीन दुखियों की सेवा भी करते आ रहे हैं
उन्होंने कहा जब से कोविड19 की दूसरी लहर आई है थाना झबरेड़ा अध्यक्ष व उनकी टीम गरीब,मजदूरों पीड़ितों की सेवा करने के लिए तत्पर है उन्होंने बताया थानाध्यक्ष झबरेड़ा रविंद्र कुमार ने कई दर्जन ऑक्सीजन सिलेंडर आपातकालीन स्थिति को देखते हुए बीमार व्यक्ति के पास भिजवाए हैं तथा जरूरतमंद लोगों को राशन आदि की व्यवस्था भी करा रहे हैं किसान कामगार मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष नंबरदार ने कहां सभी दलों को झबरेड़ा पुलिस की तरह के पीड़ितों के दुख में आगे आना चाहिए।–

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन