Tahelka news

www.tahelkanews.com

उधलहेड़ी में महक सिंह के समर्थन में उतरे जाट समाज के बुजुर्ग, घर-घर पहुंचकर किया जनसंपर्क

Spread the love

झबरेड़ा में चुनावी सरगर्मियां तेज, उधलहेड़ी में आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी महक सिंह को मिला बुजुर्गों का साथ

झबरेड़ा। विधानसभा झबरेड़ा के गांव उधलहेड़ी में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी महक सिंह के समर्थन में जाट समाज के सम्मानित बुजुर्गों ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान समाज के बड़े-बुजुर्गों ने गांव में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और महक सिंह के समर्थन में प्रचार किया।

इस मौके पर महक सिंह ने कहा कि जाट समाज के सम्मानित बुजुर्गों द्वारा उन्हें जो स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद दिया गया है, वह उनके लिए बेहद अनमोल है। बुजुर्गों का इस तरह उनके समर्थन में आगे आना उनके लिए सम्मान और प्रेरणा की बात है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और जनता का विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है। वह क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी बुजुर्गों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

About The Author