विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर–
लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा :-अज्ञात चोर विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर हजारो रुपये का कीमती सामान चुरा ले गए विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
कोरोना काल के दौरान सभी विद्यालय बंद पड़े हुए हैं इसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने विद्यालय को खंगालना शुरू कर दिया है ग्राम डेलना में आरी के ब्लेड से कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे सीमेंट के कट्टे बिजली का सामान और करीब 1 कुंतल का बना लोहे का गेट उठाकर ले गए पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति ने प्रधानाध्यापक सुशील कुमार को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने टूटे हुए ताले को देखकर कमरे में अंदर गए और हक्का बक्का रह गये प्रधानाध्यापक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी विद्यालय में पहुंची पुलिस ने भी मौके का मुआयना किया झबरेड़ा थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार का कहना है की अज्ञात चोरों द्वारा डेलना के प्राइमरी विद्यालय में की चोरी को बड़ी गंभीरता से लिया जाएगा तथा शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा

More Stories
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”
छोटी छोटी बातों पर झगड़ने वाले दो युवकों का झबरेड़ा पुलिस ने किया चालान