लियाकत कुरैशी
कलियर :-ईमली खेडा चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले एक गाँव की नाबालिग किशोरी को गाँव का ही एक युवक लेकर रफू चक्कर हो गया था।किशोरी के परिजनों ने दोनो को काफी तलाश किया पर दोनो का कही सुराग नही लगता देख किशोरी के भाई ने ईमली खेडा पुलिस चौकी में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर बताया था कि बुधवार की रात को गाँव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बहन को बहलाकर ले गया है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनो की खोजबीन सुरु कर दी लेकिन ग्रामीणों ने दोनो को पकड़कर कलियर पुलिस को सौप दिया पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपरहण, पोक्सो व दुष्कर्म धाराओं में मुकदमा पंजीकृत न्यायालय में पेश कर दिया तथा किशोरी का मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
कलियर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी में कहा कि कानून का उलंघन करने वालो को किसी भी सूरत में बख़्शा नही जाएगा।

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप