लियाकत कुरैशी
रुड़की।स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम में आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान कर्मचारी से मेयर गौरव गोयल के द्वारा किसी बात को लेकर निगम के कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल को वापस ले लिया गया है।उनके द्वारा नगर निगम के कर्मचारी से खेद व्यक्त करने के पश्चात निगम पार्षद कक्ष में हुई वार्ता के दौरान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पूरा नगर निगम उनका एक परिवार है तथा सभी पार्षदगण और कर्मचारी व अधिकारी एक परिवार का हिस्सा हैं।परिवार में मनमुटाव के चलते समन्वय बैठा लिया जाता है।उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मिलकर नगर के विकास एवं नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कृत संकल्प है। इस दौरान मेयर ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर गले लगाया। इस अवसर पर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता,गिरधर गोपाल,अब्दुल कय्यूम, मृदुल कुमार,प्रवीण कुमार,अजहर अली,रमेश चंद गुप्ता,जनक कुमार व धन प्रकाश शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि