टेंपो की चपेट आये तीन बाइक सवार एक की मौत दो घायल
लियाक़त अली
झबरेड़ा–इकबालपुर तास्सिपुर रोड पर स्थित ग्राम नगला कुबड़ा गांव के पास तीन बाइक सवार टेम्पू की चपेट में आ गए जिससे एक ही मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य दो को गंभीर अवस्था में देखते हुए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकरी के अनुसार रिजवान, इम्तियाज, नसीम निवासी पनियाला ग्राम तेज्जुपुर थाना भगवानपुर से गन्ने की चरखी का कार्य निपटाकर अपने गांव पनियाला लौट रहे थे जैसे ही वह नगला कुबड़ा गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे टेंपो ने तीनों बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई किसी ने पुलिस को सूचना दी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे इकबालपुर चौकी इंचार्ज हाकम सिंह ने घायलो उठाकर सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया लेकिन रास्ते में जाते समय रिजवान की मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही परिवार में हाहाकार मच गया

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि