लियाक़त क़ुरैशी
रुड़की : भाजपा की प्रदेश इकाई ने आगामी 2022 वर्ष के चुनाव के लिए चुनाव प्रबंध समिति की घोषणा की,जिसमें रुड़की के कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में हाल ही में प्रदेश पैनलिस्ट में शामिल किए गए रुड़की निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।भाजपा ने वर्ष 2022 चुनाव की कमर कसते हुए चुनाव के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सुशील त्यागी को दी है !
जिसमें उन्हें मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है।सुशील त्यागी भाजपा में अनेक छोटे-बड़े पदों पर रहकर लंबे समय से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं।इसी का परिणाम है कि आज उन्हें चुनाव प्रबंधक समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुशील त्यागी को एक बार फिर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर नगर के तमाम भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि