उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा करते हुए कोरोना से मृत हुए लोगों के परिजनों को बड़ी राहत दी है मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि राज्य सरकार वैश्विक महामारी #Covid19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ खड़ी है। कोरोना से मौत होने पर राज्य सरकार मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये का मुआवजा देगी। यह आर्थिक सहायता ‘राज्य आपदा मोचन निधि’ से प्रदान की जाएगी।
इसके लिए प्रभावित परिवार को तहसील स्तर पर आवेदन करना होगा। आवेदन के 30 दिन के भीतर पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल जायेगा। जिलाधिकारियों को मुआवजा राशि बांटने के निर्देश दे दिए गए हैं।
साफ है उत्तराखंड में बड़ी संख्या में कोरोना से लोगों की मौत हुई कहीं अपने परिवार को अकेला छोड़ गए कई अपने परिवार के अकेले कमाने वाले थे ऐसे में सरकार की इस मदद से उनके परिवार को जरूर मदद मिलेगी
News1express
7500007413

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा