भगवानपुर।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी के मंडावर चेक पोस्ट पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन,जिलाध्यक्ष हाजी फिरोज आलम,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंदर भदान,जिला महामंत्री राहुल अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीश गौड तथा इमरान देशभक्त आदि कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।प्रथम बार हरिद्वार आगमन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि उनका हरिद्वार का दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगा।उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार लाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी लगाना और मेहनत से कार्य कर रहे हैं तथा अल्पसंख्यक वर्ग विधि बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जोड़ रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ आज जन-जन तक पहुंच रहा है,उसके आधार पर उत्तराखंड की जनता में भाजपा के प्रति पूरा समर्थन है।इस बार उत्तराखंड में 60 सीटें प्राप्त कर पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उन्हें सत्ता में आएगी।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आज दोपहर रुड़की नगर निगम सभागार में मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा कार्यक्रम के पश्चात प्रेस वार्ता भी करेंगे।

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा