लियाक़त कुरैशी
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में सर्दी के प्रकोप एवं ठंड से बचाव के लिए सभी बच्चों को गर्म जर्सियां वितरित की।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि विगत दो वर्षों में कोरोनाकाल के दौरान सभी विद्यालय बंद रहे,जिस कारण प्रतिवर्ष उनकी ओर से स्कूल में वितरित होने वाले कार्यक्रम को विराम देना पड़ा,किंतु अब विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी बच्चों के लिए उनके द्वारा सेवा के रूप में गर्म कपड़े,पाठ्य सामग्री आदि वितरित करने का कार्यक्रम पुनः आरंभ कर दिया है,जो लगातार जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता तो बढ़ती है,जरूरतमंद बच्चों की सहायता हो जाती है।ऐसे कार्यक्रमों से ईश्वर खुश हो पुण्य की प्राप्ति भी होती है।पार्षद अनूप राणा तथा शक्ति राणा ने कहा कि मेयर गौरव गोयल लंबे समय से जरूरतमंद तथा स्कूली बच्चों को सहायता के रूप में अनेक तरह की सामग्री उपलब्ध कराते रहे हैं,जो बेहद पुण्य का कार्य है एवं सराहनीय भी है।स्कूल की प्रधानाचार्य अंजना सैनी ने भी मेयर गौरव गोयल के इस कदम को साहसिक बताया तथा उनकी समाज सेवा के क्षेत्र में की जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।इस अवसर पर नरेश सचदेवा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुणाल सचदेवा,कुशाग्र गर्ग मंडल मंत्री,राशिद मलिक,प्रदीप सचदेवा,शगुन शर्मा,सार्थक गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।τ

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि