लियाकत कुरैशी
कलियर: कलियर विधानसभा सीट से सैनी समाज के युवा तेज प्रताप सैनी ने विधायक प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है दावेदारी पेश करने के बाद तेज प्रताप सैनी ने बताया की कैसे आज हमारे सैनी समाज के युवा जो अनेकों प्रकार से पीड़ित है जैसे कि अरुण सैनी हीरो मोटोकॉर्प से नौकरी से निकाले गए उन्हें आज तक हमारे सैनी नेता उन्हें इंसाफ नहीं दिला सके और हमारे शहीद हुए भाई सोनित सैनी की प्रतिमा हो या फिर उनकी वाइफ का सरकारी नौकरी का किया हुआ वादा हो या लक्सर मैं सैनी समाज के एक युवा साथी के साथ हुआ उत्पीड़न हो या शेरपुर में हुआ दोहरा हत्याकांड चाचा भतीजे का उसमें भी इंसाफ नहीं मिल पाया या हमारे सैनी समाज में युवाओं की नौकरी का सवाल हो उन्हें नौकरी नहीं मिल पाई वह खाली हाथ ही रह गए आज हमारे समाज लगभग हर सीट पर हर प्रत्याशी को जिताने में हराने का काम करता है वह हमारी हिस्सेदारी ना के बराबर है अब मौका आ गया है अब सभी युवा साथी अब अपनी हिस्सेदारी छीन कर लेंगे वह भाजपा के जितने भी संगठन है उनमें ज्यादातर युवा हमारे सैनी समाज से आते हैं जब सैनी समाज के युवाओं पर मुकदमे लिखे जाते हैं तो वहां उन्हें अकेला छोड़ दिया जाता है और समाज के नेता फोन तक नहीं उठाते क्या सैनी समाज ने इन संगठनों का ठेका लिया हुआ है अब यह नहीं होगा क्योंकि अब सैनी समाज जागरूक हो चुका है

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि