न्यूज़1express7500007413
रुड़की:-रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने राजपूताना स्थित आवास पर ई-श्रम कार्ड कैम्प का उद्घाटन कर भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि केंद्र की सरकार द्वारा जनहित के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है,जिसके अंतर्गत श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा भी लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ई-श्रम कार्ड योजना चलाई जा रही है,जिसके माध्यम से आम लोगों को रोजगार एवं आर्थिक क्षेत्र में सहायता प्राप्त हो सकेगी।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस योजना का लाभ उठाने का आवाहन किया।इस अवसर पर अनूप शर्मा,अविनाश त्यागी,सार्थक गोयल,मनोज कश्यप,सोनिया राणा आदि मौजूद रहे।

More Stories
भारत विकास परिषद ने लगाया तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा, जलपान शिविर , 1500 से अधिक कांवड़ियों की दवाई वितरित
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर