लियाक़त
कलीयर:-कलियर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया जिसके बाद समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत कर कंधे पर बैठा लिया इस अवसर पर इंजीनियर शादाब आलम ने कहा कि जनता बदलाव के मूड में है उन्होंने कहा कांग्रेसी विधायक फुरकान अहमद के दो कार्यकाल हो चुके हैं लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में कोई विकास नहीं कराया दोनों प्रमुख पार्टियों से जनता का मोहभंग हो चुका है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं इंजीनियर शादाब आलम ने सभी क्षेत्र वासियों अपील की है कि एक बार हमें सेवा का मौका जरूर दें यदि जनता ने सेवा का मौका दिया तो दिल्ली की तरह हर हर जगह विकास होगा इस अवसर पर शहजाद आलम राजकुमार यादव तबरेज आलम फैसल भाई जुनैद आलम सुहेब अकरम नूर आलम अमजद तुर्क आमिर त्यागी लक्ष्मी सोनकर अजय सोनकर रियाजुल याकूब आदि मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी