झबरेड़ा से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मुख्य अतिथि रहे– चौधरी कुलवीर
लियाक़त
झबरेड़ा:-झबरेड़ा से भाजपा प्रत्याशी राजपाल के चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन चौधरी कुलवीर सिंह ने सैकड़ो समर्थको के साथ किया इस मौके पर हजारों कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे भाजपा प्रत्यासी राजपाल ने कहा कि भाजपा की सरकार दलितों गरीबों की सरकार है उन्होंने अनेक योजनाएं चलाकर दलितों को गरीबों को किसानों को लाभ पहुंचाया है
गरीब आदमी अपनी बीमारी का इलाज कराने के सोचता था केंद्र की मोदी सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई जिससे कोई भी आयुष्मान कार्ड धारक ₹5लाख तक का कहीं पर भी अपना इलाज करा सकता है भाजपा की सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि व अन्य योजना चलाई जिससे छोटे छोटे किसान को भी खेती करना आसान हो गया झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मानवेंद्र ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को भी पक्की छत मिली भाजपा की सरकार ने ही फ्री राशन वितरण योजना चला रखी है जिससे हर एक गरीब का पेट अच्छी तरह भर सके उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही किसानों का हित है भाजपा सरकार ने ही किसानों की मांगों को पूरा किया है उत्तराखंड की भाजपा सरकार से मुख्यमंत्री पुष्कर पुष्कर सिंह धामी ने गन्ने का रेट बढ़ाकर किसानों को लाभ पहुंचाया है उन्हीने सभी से अपील की है 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का मौका दें ताकि उत्तराखंड की जनता के लिए अनेको योजनाएं बनाने का काम किया इस मौके पर पवन तोमर,राकेश पंवार,अनुज सैनी विपिन गर्ग,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद,

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी