श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज मखदूमपुर द्वारा रामनगर में किया गया सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ
लियाक़त क़ुरैशी
झबरेड़ा:-श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज मखदुमपुर के प्रधानाचार्य तथा विधानसभा झबरेड़ा से भाजपा प्रत्याशी राज्यपाल ने शुभारंभ किया इस अवसर पर शिवकुमार शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मेनपाल ने किया प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को देश से समाज के प्रति सेवा भाव गांव में साफ सफाई के साथ-साथ तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी
प्रधान विजय कुमार ने कहा कि साफ-सफाई इंसान के शरीर का मुख्य अंग है जहां भी इंसान रहता है वहां पर साफ सफाई जरूरी है क्योंकि जहां पर साफ सफाई नहीं है वहां पर शिक्षा भी अधूरी मानी जाती है उन्होंने कहा एक कहावत है की कुत्ता जिस स्थान पर बैठता है वह उस स्थान को अपनी पुछ से साफ सफाई करता है सफाई से आदमी का स्वास्थ्य ठीक रहता है तथा कीड़े मकोड़े मच्छर भी दूर हो जाते हैं इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार योगेश कुमार विश्वास कुमार अजीत सिंह मनोज कुमार सरोज चौधरी संदीप कुमार सुरेंद्र देव नितिन पाल तथा ग्राम वासियों में चौधरी हुकुम सिंह बबलू सिंह मांगेराम चौधरी शुभम चौधरी सेठपाल सिंह सर्वेश चेयरमैन प्रधान विजय रविंद्र चौधरी तथा स्वयंसेवी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी