प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हस्तियों में शुमार होते हैं. यही वजह है कि लोगों को उनके राजनीतिक से लेकर उनके पारिवारिक जीवन तक से जुड़ी हर जानकारी जानने की उत्सुकता बनी रहती है.इसी तरह लोग प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति के बारे में भी जानना चाहते हैं. पीएम मोदी की संपत्ति को लेकर लोगों में अलग-अलग धारणाएं भी बनी हैं. लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वास्तविक संपत्ति कितनी है पिछले कुछ सालों में इस संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है.
1.5 लाख रुपए की कीमत वाले जीवन बीमा पॉलिसियां
एक मीडिया रिपोर्ट ने अधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुल संपत्ति सवा तीन करोड़ रुपए के आसपास है. 2021 में सामने आई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की कुल संपत्ति में 22 लाख रुपए का इजाफा हुआ है, जो अब 3.07 करोड़ रुपए हो गई है. जबकि पिछले साल पीएम मोदी की कुल संपत्ति 2.85 करोड़ रुपए थी. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के पास एक राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र, जिसकी कीमत 8.9 लाख रुपए है. इसके साथ ही 1.5 लाख रुपए की कीमत वाले जीवन बीमा पॉलिसियां एलएंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के बॉन्ड हैं.
प्रधानमंत्री मोदी के पास अपना कोई वाहन नहीं है
यहां गौर करने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के पास अपना कोई वाहन नहीं है. हालांकि उनके पास 1.48 लाख की कीमत वाली 4 सोने की अंगूठियां जरूर हैं. 31 मार्च, 2021 में पीएम मोदी का बैंक बैलेंस केवल डेड लाख रुपए था, जबकि नकदी केवल 36 हजार रुपए ही थी. खबर के अनुसार 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कोई संपत्ति नहीं खरीदी. बस उनकी रेजिडेंशियल प्रोपर्टी की कीमत 1.1 करोड़ रुपए है.

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी