News1express
(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की! गुरुद्वारा सुखधाम साहिब, सुखदेव नगर रुड़की में आज पूजनीय संतरेन बाबा रघबीर शाह सिंघ जी महाराज एवं गुरमाता बीबी मलका निरमान शाह साहिबा जी की पुण्यतिथि का समागम बहुत ही शालीनता एवं मर्यादापूर्वक आरम्भ हुआ। जो कि 01 अप्रैल 2022 तक चलेगा। कोविड 19 महामारी के चलते दो साल के बाद यह समागम वास्तविक रूप में मनाया जा रहा है। समागम में कोविड महामारी से बचने की सभी हिदायतों जैसे कि मास्क का प्रयोग एवम् सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पूर्णतः पालन किया जा रहा है। 21 से 29 मार्च तक गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब की लड़ियों का आयोजन किया गया।
आज सुबह गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब की आरम्भता के साथ सुबह के दीवान सजाए गए। कोविड महामारी एवम् जनहित को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा साहिब में आज से लंगर की व्यवस्था की गई है। आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों का देश – विदेश की संगत के लिए लाइव टेलीकास्ट भी किया जा रहा है। इस समागम के उपलक्ष्य में गद्दीनशीन संतरेन डॉ हरभजन शाह सिंघ जी महाराज की प्रेरणा से पिछले कई दिनों से सेवादार रुड़की शहर में जगह जगह पर सफाई एवम् स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रहे हैं। आज सुबह सेवादवारों ने बस स्टैंड एवं आईआईटी के आसपास सफाई की।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब की तरफ से राजकीय उप – ज़िला चिकित्सालय रुड़की को 2 स्ट्रेचर 2 व्हील चेयर उपलब्ध करवाईं गईं। मरीज़ों के लिए फल, पानी और अस्पताल के कर्मचारियों के लिए भोजन का वितरण किया गया एवं अस्पताल परिसर में सफाई भी की गई। वात्सल्य वाटिका बहादराबाद के बच्चों के लिए भी भोजन का प्रबंध किया गया। इस अवसर पर रुड़की सिविल हॉस्पिटल के सी०एम०एस डॉ० संजय कंसल ने गुरुद्वारा सुखधाम साहिब सुखदेव नगर रुड़की के सेवादारों की कार्यप्रणाली की जमकर प्रशंसा की और उनको साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि सेवादारों के द्वारा समय-समय पर मानवता भलाई के लिए सराहनीय कार्य किए जाते हैं। और उनके द्वारा स्वच्छता को लेकर सफाई, वृक्षारोपण, और रक्तदान एवं मरीजों को फल एवं खाद्य सामग्री समय-समय पर वितरित की जाती है। जो कि एक पुनीत कार्य है। और इसके लिए मैं उन्हें बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं। इस अवसर परगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से राजेन्द्र पाल खुल्लर, पवन सपरा, दर्शन अरोड़ा, सुरेन्द्र सपरा के साथ अन्य सेवादार मौजूद रहे।
गुरुद्वारा सुखधाम सुखदेव नगर रुड़की में तीन दिवसीय समागम की सफल आरम्भता

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी