न्यूज1express
खटीमा, : उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जिस पिता की छांव में बेटी सबसे सुरक्षित महसूस करती है, वही बेटी के लिए दरिंंदा बन गया।हवस की आग में अंधे पिता ने अपनी ही नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। मामला तब खुला जब किशोरी तीन माह के गर्भ से ठहर गई। मामले में पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
खटीमा के मझोला चौकी क्षेत्र में पिता की दरिंंदगी का मामला सामने आया है। आरोपित पिता अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। किसी को बताने पर मारने की धमकी देता रहा। वहीं जब बेटी तीन माह के गर्भ से ठहर गई, तो मां को संदेह हुआ। उसने बेटी से इस बारे में बात की तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। उसने पिता के दरिंदगी की बातें मां से बताईं तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की माँ चौकी पर पहुंची उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। इसके लिए वह बेटी को डराता-धमकाता भी था। बेटी जब तीन माह की गर्भवती हो गई, तब उन्हें इस बात का पता चला। गांव में हुई इस घटना से लोग सकते में हैं। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपित पिता मझोला निवासी दुर्गा प्रसाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा