झबरेड़ा के झण्डा चौक पर कांग्रसी कार्यकर्ताओ ने दिया सांकेतिक धरना
न्यूज1express
झबरेडा:-दिन प्रतिदिन बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर झबरेडा नगर के झंडा चौक पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी, पूर्व चेयरमैन हितेश शर्मा के नेर्तत्व में सेकड़ो कॉग्रेस कार्यकर्ताओ ने सांकेतिक धरना दिया सांकेतिक धरना करीब 1घंटा रहा।

डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि प्रतिदिन बढ़ती महंगाई से जनता को जीवन यापन करने दुस्वार हो गया है महगाई चरम सीमा पर पहुंच गई जिसे लेकर जनता त्रस्त हो चुकी है ये केंद्र सरकार की देन है डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि आज तो सांकेतिक धरना है यदि सरकार महगाई कम नही करती है तो पार्टी के आलाकमान के निर्देष अनुसार उग्र आंदोलन होगा वरिष्ठ कांग्रेश नेता पंडित हितेश शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता साथ अन्याय किया है चुनाव के तुरंत बाद महगाई की गति बढ़ा दी है
धरने पर पहुंचे झबरेडा विधायक वीरेंद्र जात्ति ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से जनता पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है महंगाई को रोकने के लिए प्रदेश सरकार को करों में कटौती करनी चाहिए उन्होंने कहा कि अत्यधिक बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी देश प्रदेश की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी