हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत से मिले राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज अग्रवाल ,
मोहम्मद नाजिम
न्यूज1express
हरिद्वार! उत्तराखंड राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के गढ़वाल मंडल सचिव नीरज अग्रवाल ने आज साथियों संग हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेसी विधायक अनुपमा रावत से भेंट की और उनको पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं भी दी वहीं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के गढ़वाल मंडल सचिव नीरज अग्रवाल ने कहा कि हमारी बड़ी बहन अनुपमा रावत जी ने विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण से शानदार जीत दर्ज की है और उनके द्वारा विधानसभा के प्रथम सत्र में ही विधानसभा की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड के सबसे बड़े नेता माननीय हरीश रावत जी के पद चिन्हों पर चलते हुए ही विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण के प्रत्येक समस्याओं को प्राथमिकता से उठा रही है और उनका निस्तारण भी कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण रूप से आशा है कि जो विधानसभा की जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजा है वह उन्हें निराश नहीं करेंगी और विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण में जहां भी विकास की संभावनाएं हैं प्राथमिकता के आधार पर उनको पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि बहन अनुपमा रावत जी एक कुशल व्यक्तित्व की धनी है और राजनीति उनको विरासत में मिली है और उनको अच्छा खासा राजनीतिक ज्ञान व अनुभव है। और उन्होंने अपने राजनीतिक ज्ञान व अनुभव की एक झलक विधानसभा के प्रथम सत्र में ही दिखा दी है। और वह ईश्वर से यही कामना करते हैं कि बहन अनुपमा रावत जिस प्रकार से विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण में एक जनप्रिय नेत्री के रूप में उभरी है इसी प्रकार से वह जनहित के मुद्दों पर कार्य करते हुए सभी की प्रिय बनी रहे। वहीं हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के गढ़वाल मंडल सचिव नीरज अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस दौरान उत्तराखंड राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के गढ़वाल मंडल सचिव नीरज अग्रवाल, वीर प्रताप चौहान, ऋषभ अग्रवाल, दीपक वर्मा, हेमंत वर्मा, गौरव अग्रवाल, निखिल गर्ग, देवेश अग्रवाल, गौरव गुप्ता, अखिल गर्ग, अंकुर मित्तल, तरुण अग्रवाल, नितिन गोयल, धीरज गुप्ता, सागर सैनी, जितेंद्र सिंह, एडवोकेट जसविंदर सिंह, एवं जॉनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे!

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी