(न्यूज़1express)
(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की जीआरपी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए अथक प्रयासों से एक चोर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल भी बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 8 जनवरी 2022 को ज्योति तागरा पुत्री अविनाश तागरा निवासी अलवर राजस्थान द्वारा रिपोर्ट लिखवाई गई थी।
रिपोर्ट में वादिया ने बताया था कि उसका मोबाइल रियल मी 7 इकबालपुर रेलवे स्टेशन पर जब हम हरिद्वार के लिए यात्रा कर रहे थे तो एक अज्ञात व्यक्ति वादिया का मोबाइल ट्रेन से छीनकर इकबालपुर में भाग गया था। वहीं रुड़की जीआरपी पुलिस के द्वारा वादिया की तहरीर दर्ज कर तफ्तीश की गई और मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए गए। रुड़की जीआरपी पुलिस के द्वारा किए गए अथक प्रयासों की बदौलत दिनांक 24 अप्रैल 2022 को इकबालपुर रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त नासिर पुत्र मोहम्मद इनाम निवासी खाता खेड़ी थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से पुलिस द्वारा छीना गया मोबाइल भी बरामद किया गया। वही अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई ममता गोला, गजपाल सिंह, पदमहेंद्र सिंह, मोहम्मद इफ्तिखार, जाहुल हसन, धर्मेंद्र सिंह, मुख्य रूप से शामिल रहे। वहीं छीना गया मोबाइल पाकर वादिया के द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली की जमकर प्रशंसा की गई।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी