मानव तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार– हरिद्वार पुलिस ने रखा था रु10 हजार का इनाम
न्यूज1express
झबरेडा:- मानव तस्करी व पोक्सो मामले में फरार चल रही ₹10हजार की इनामी महिला को झबरेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया थानाध्यक्ष झबरेडा संजीव थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में महिला सुमन पत्नी नरेश ग्राम नगला थाना सिखेडा मुजफ्फरनगर के खिलाफ मानव तस्करी, पोक्सो एक्ट के तहत थाना झबरेडा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला अभियुक्त को हरिद्वार के सिडकुल से गिरफ्तार किया है जानकारियों हो की वर्ष 2021 में कस्बा झबरेड़ा की रहने वाली एक नाबालिक लड़की गायब हो गई थी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोती हुई नाबालिक लड़की के ऊपर उक्त महिला की नजर पड़ी तो वे उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आयी तथा किसी एक अनजान व्यक्ति को महिला ने लड़की को बेच दिया 2 माह पूर्व थाना झबरेड़ा का चार्ज लेते ही मानव तस्कर महिला को पकड़ने के लिए थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने अपना टेक्निकल तथा मुखबिरी का जाल बिछाया 1 वर्ष से फरार चल रही ₹10हजार की इनामी महिला को हरिद्वार सिफकुल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया मानव तस्करी करने वाली महिला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक हरिद्वार डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने थानाध्यक्ष झबरेडा संजीव थपलियाल व उनकी टीम की पीठ थपथपाई!

*पुलिस टीम में शामिल*
1.संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष झबरेड़ा
2.एसआई हाकम सिंह
3.एसआई मनोज रावत
4.कां नूर मलिक
5.कां प्रदीप रौथाण
6.कां रणवीर सिंह
सर्विलांस टीम
1.जहांगीर अली प्रभारी CIU रुड़की
2.कां अशोक
3.कां महिपाल
4.कां वसीम
5.कां सुरेश रमोला

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं