न्यूज1express
रुड़की।नगर निगम क्षेत्र में नाला सफाई का कार्य बड़े पैमाने पर जा रही है।मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि नाला सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि नालों की सफाई का कार्य बेहतर ढंग से हो तथा नालों की तह तक सफाई करके सिल्ट को बाहर किया जाए,जिससे कि बरसात के मौसम में पानी का बहाव इन नालों में तेजी से हो सके और मार्ग एवं सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो पाए।उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी कड़ी मेहनत से नाला सफाई कार्यों को पूरा करने में लगे हुए हैं एवं मानसून आने से पूर्व सफाई के इस कार्य को पूरा किए जाने का निगम का प्रयास है।
न्यूज1express
7500007413

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल