रुड़की।नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव में लगाए जा रहे नए नलकूप कार्यों का मेयर गौरव गोयल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा कार्य में गति लाने के साथ ही नलकूप के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।लंबे समय से क्षेत्रवासियों को पानी की किल्लत के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा था,जिसके चलते नए नलकूप से पुरानी तहसील,पूर्वी व पश्चिमी अंबर तालाब,राजपूताना एवं माहीग्रान मोहल्ला वासियों को अब स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि नलकूप के बोर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और नलकूप की सफाई का कार्य किया जा रहा है
।हफ्ते-दस दिन में यह कार्य लगभग संपूर्ण हो जाएगा।कार्य पूरा होते ही क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए इसे समर्पित कर दिया जाएगा,जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत से छुटकारा मिलेगा।इस मौके पर अवर अभियंता हिमांशु त्यागी तथा सहायक अभियंता अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल