Tahelka news

www.tahelkanews.com

अवैध शराब तस्करों को पकड़ने में अव्वल नंबर पर झबरेडा पुलिस–दोबारा जन्म नही लेगी बल्लूपुर शराब कांड जैसी घटना :-थाना अध्यक्ष

Spread the love

अवैध शराब के तस्करों को पकड़ने में अव्वल नंबर पर झबरेडा पुलिस

झबरेडा:-अवैध शराब की रोकथाम के के लिए झबरेड़ा पुलिस ने लगातार चेकिंग अभियान चलाया हुआ है और मुखबिर के द्वारा भी अवैध शराब तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल कर रही है थाना अध्यक्ष झबरेड़ा संजीव थपलियाल के नेतृत्व मे झबरेडा पुलिस अवैध शराब तस्करों को पकड़ने के लिए सक्रिय बनी हुई है बीते सप्ताह के अंदर पुलिस ने करीब 14 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब से भरी हुई वाहन  को चालक सहित  अपने कब्जे में लिया था

प्रतिदिन क्षेत्र में कही न कहीं कच्ची शराब,अवैध देशी पव्वे आदि के साथ तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल कर रही है थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशन में प्रदेश में चलाए जा रहे हैं नशा मुक्त देवभूमि अभियान तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए लगातार चेकिंग अभियान जारी है उन्होंने बताया कि बीते रोज चेकिंग के दौरान 6 पेटी देसी शराब एक पेटी अंग्रेजी शराब 276 देशी पव्वे 48 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी योगेश, सोनू ,अमित ,सुरेश मेहरबान, तथा संदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया झबरेड़ा थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया की बीते 4 वर्ष पूर्व हरिद्वार के बल्लूपुर शराब कांड घटना तथा बीते दिनों पथरी थाना क्षेत्र में हुई शराब कांड जैसी घटना को दोबारा पैदा होने नहीं दिया जाएगा उन्होंने यह भी कहा अवैध शराब की तस्करी करने वाले तथा शराब की दुकानों पर मिलावट करने वाले को किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा
ऐसे व्यक्तियों की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा तथा इनाम से भी नवाजा जाएगा।

पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह रावत उपनिरीक्षक हाकम सिंह, उप निरीक्षक विपिन कुमार,

कांस्टेबल संदीप रावत, मुकेश,रामपाल ,संजय, भूपेंद्र जितेंद्र ,राकेश राणा, जितेंद्र बसंत सुंदर रवि ,इतेंद्र मौजूद रहे,

About The Author

You may have missed