Tahelka news

www.tahelkanews.com

हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव:- जिला पंचायत सदस्य के 44 सीटों में 461 प्रत्याशियों के बीच होगा चुनावी मुकाबला

Spread the love

 

 

हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 44 सीटों में 461 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा।

 

8.60 लाख मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर बृजेश तिवारी ने बताया की सभी प्रत्याशी के रूप में 585 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था।

इसमें नौ प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त किया गया। सोमवार को 115 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। 461 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। मंगलवार देर शाम तक सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।

 

बताया जाता है कि  राज्य सभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी पंचायत कार्यालय पहुंची। जहां भाजपा के घोषित प्रत्याशी के सामने नामांकन करने वाले कार्यकर्ताओं से नाम वापस कराए। मजाहिदपुर सती वार्ड से पूजा, अलवालपुर से झवल सिंह, सिकरोडा से शिवानी, मंडावर से सुमन, भूपेंद्र चौहान, खनजाकुतुबपुर से प्रवीन सैनी, प्रहलादपुर से गौरव चौधरी का नामांकन वापस कराया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आभार जताया। भाजपा के चुनाव संयोजक कुलदीप कुमार ने कहा कि जिस भी सीट पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया था उनसे वार्तालाप के बाद सोमवार शाम तक उन सभी सीटों पर कार्यकर्ताओं ने अपना नामांकन वापस ले लिया गया है। आज चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। एक बैठक हरिद्वार जिला कार्यालय और दूसरी बैठक रुड़की में होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल होंगे।

About The Author

You may have missed