Tahelka news

www.tahelkanews.com

मुख्यमंत्री धामी को वरिष्ठ पत्रकार ने जन्मदिन की दी सुभकामनाए। शिमला में आयोजित ‘राष्ट्रीय शब्दोउत्सव कविकुम्भ’ में शायर अफजल मंगलौरी को “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2022” से किया गया सम्मानित

Spread the love

लियाक़त कुरैशी

देहरादून/रूडकी।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के प्रचार सचिव व पत्रकार इमरान देशभक्त ने उनके निवास पर जन्मदिन की बधाई दी। इमरान देशभक्त ने उनकी दीर्घ आयु की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में प्रदेश का विकास और सभी वर्गों के कल्याण की भावना को बल मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री धामी ने इमरान देशभक्त का आभार ज्ञापित करते हुए उनको भाजपा के पुराने कार्यकर्ता के रूप में याद करते हुए उनकी पत्रकारिता के क्षेत्र में की गई सेवाओं को सराहा ।

 

शिमला में आयोजित ‘राष्ट्रीय शब्दोउत्सव कविकुम्भ’ में शायर अफजल मंगलौरी को “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2022” से किया गया सम्मानित

 

रूडकी।हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत शिमला में आयोजित ‘राष्ट्रीय शब्दोउत्सव कविकुम्भ’ में अंतर्राष्ट्रीय शायर व उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफजल मंगलौरी को “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2022” से सम्मानित किया गया है।शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में तेरह प्रदेशों के विभिन्न भाषाओं के साहित्यकारों के बीच फिल्म स्टार यशपाल शर्मा और वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी ने अफजल मंगलौरी को सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि उन्होंने सैकड़ों ग्रामीण अंचलों के युवा रचनाकारों को मंच और कविता से जोड़ कर साहित्य की सेवा के साथ साथ उनकी आर्थिक दशा को सुधारने का कार्य भी किया।उन्होंने कहा कि मंगलौरी ने विश्व स्तर पर देश और अपने प्रदेश उत्तराखंड का नाम रोशन किया,जो सभी के लिए गर्व की बात है।इस अवसर पर देश की विभिन्न भाषाओं हिंदी,उर्दू,पंजाबी,बांग्ला,अंग्रेजी व क्षेत्रीय बोलियों डोगरी गढ़वाली,कुमायूंनी,अवधि एंव भोजपुरी के लगभग सौ रचनाकारों व साहित्यकारों ने तीन सत्रों में भाग लिया।कार्यक्रम अध्यक्ष रानी रंजीता सिंह ने केंद्रीय विभागों में हिंदी की अनिवार्यता के लिए प्रस्ताव रखा।

 

About The Author

You may have missed