रुड़की:-बहुजन समाज पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य बृजवा ने भाजपा सरकार तथा चुनाव आयोग के अधिकारियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए उन्होंने कहा भाजपा सरकार के कार्यकाल में मतगणना के बाद जीतने वाले बसपा समर्थित प्रत्याशियों को विजयी प्रमाण पत्र नहीं दिए यह चुनाव आयोग की तानाशाही है
वार्ड नंबर 16 सिकरोड़ा सीट से बसपा समर्थितप्रत्याशी दानिशता खातून ने कहा कि मतगणना के बाद कई सौ मतो मेरी जीत की घोषणा कर दी गई थी प्रेगनेंसी की हालत में कई घंटे बैठा कर रखा लेकिन बाद में अपनी तानाशाही के चलते चुनाव आयोग ने मुझे प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया और रिकाउंटिंग के बाद पराजित कर दिया जिसे लेकर मुझे चुनाव आयोग की नियत में खोट नजर आ रहा है इंसाफ पाने
के लिए उच्च न्यायालय के द्वार जाकर अपनी पीड़ा को सुनाऊंगी जहां से मुझे भरपूर इंसाफ मिलेग ग्राम नन्हेडा एकत्र होकर जिला पंचायत की किशनपुर सीट से बसपा प्रत्याशी आदेश की पत्नी के समर्थन में ग्रामीणों ने चुनाव आयोग मुर्दाबाद भाजपा सरकार मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए इस मौके पर मतदाताओं ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि हम भाजपा सरकार के कार्यकाल में हम अत्यधिक दुखी है इससे बेहतर हमें हिंदू धर्म में नहीं रहना चाहिए और हम अन्य धर्म में परिवर्तन कर लेना चाहिए भाजपा सरकार की तानासाही व गलत नीतियों से परेशान होकर ग्राम में नन्हेड़ा में मीडिया के सामने समर्थक रोते हुए नजर आए उनकी आंखों से निकलते आंसूओ से अत्यधिक दुःख झलक रहा था समर्थकों ने कहा कि भाजपा सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही है यह सरासर गलत है इससे बेहतर तो हमें मौत दे देनी चाहिए

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन