रुड़की।महर्षि बाल्मीकि की जयंती के अवसर पर मेयर गौरव गोयल ने श्याम नगर,नई बस्ती स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की तथा भगवान महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया।महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा रामनगर से होती हुई रुड़की के सिविल लाइन,मुख्य बाजार व विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी,यहां पर विभिन्न वर्गों के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।शोभायात्रा में झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।मेयर गौरव गोयल ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनकी महिमा पर प्रकाश डाला तथा कहा कि उनके द्वारा बताए गए उपदेशों को अपनाकर ही हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।इस अवसर पर पार्षद मंजू भारती,अंकित बिरला,विक्की लहरा,सुधीर टांग,राजन चंचल,विनीत सौदाई,राजकुमार,नितिन व सूरज आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी