रुड़की-।आईआईटी स्थित आदर्श बाल निकेतन स्कूल में बास्केटबॉल कोर्ट हेतु सीसी निर्माण कार्य का शुभारंभ मेयर द्वारा फीता काट कर किया गया।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उनके द्वारा नगर के विकास हेतु कराए जा रहे कार्यों में पूरी पारदर्शिता अपनाई जा रही है।नगर निगम के विकास कार्य लगातार जारी रहे इसके लिए बोर्ड बैठक में पारित हुए सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई,ताकि नगर की सभी समस्याओं एवं जन हित के कार्यों को समय से पूरा किया जा सके।वार्ड पार्षद राखी शर्मा ने कहा अपने वार्ड के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए उनके द्वारा अनेक कार्य कराए गए,जिससे कि उनका वार्ड पूरे नगर में सबसे सुंदर एवं स्वच्छ रहे।इस अवसर पर प्रबंधक प्रोफेसर संदीप बनर्जी,स्कूल के अध्यक्ष प्रोफेसर पीके मिश्रा,पूर्व पार्षद संजीव शर्मा,मनोज अग्रवाल,सुमन शर्मा,अजय राठी,प्रदीप शर्मा,चेतना अरोड़ा,शिवम अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी