न्यूज1express
मानकपुर आदमपुर में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के सैंपल लिए। इस दौरान तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं आसपास के गांवों में भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
झबरेड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बुखार से लोगों के पीड़ित होने की बात सामने आ रही है।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से झबरेड़ा क्षेत्र का मानकपुर आदमपुर गांव डेंगू और संदिग्ध बुखार की चपेट में हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित है। शुक्रवार को तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। गांव पहुंची टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों के सैंपल लिए हैं। टीम ने घर-घर जाकर मरीजों की जांच की। इस दौरान करीब 50 लोगों के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए हरिद्वार भेजे गए हैं।
भगवानपुर सीएचसी प्रभारी डा. विक्रांत सिरोही ने बताया कि टीम गांव में लोगों के सैंपल ले रही है। जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्हें इलाज दिया जा रहा है। साथ ही वायरल से पीड़ित लोगों का भी इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होने तक टीम गांव में सैंपल लेगी। उधर, अब झबरेड़ा क्षेत्र में भी बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां अधिक लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। कस्बावासी अजब सिंह का कहना है कि निजी खर्च पर खून की जांच आदि करवाकर निजी अस्पतालों में उपचार लेने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे में नहीं पहुंच रही है। कस्बावासी रजत, रईस व लक्ष्मी आदि ने बताया कि झबरेड़ा में 50 से अधिक घरों में बुखार के मरीज हैं। देहरादून ब्यूरो

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..