लियाक़त कुरैशी
भगवानपुर:- अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर उपजिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया जिसमें न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार व गरिमा पूर्ण व्यवहार ना करने के कारण पूरे प्रदेश के आधार पर ही अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के द्वारा भी धरना प्रदर्शन किया गया-जबकि उप जिला अधिकारी भगवानपुर ने कहा कि भगवानपुर के अंदर अधिवक्ताओं और जनता के सभी कार्य समय पर किये जाते हैं यदि अधिवक्ताओं तथा शासन प्रशासन शासन प्रशासन के कर्मचारियों के साथ कोई बात भी हो जाती है तो उसे आपस में बैठकर निपटा दिया जाता है।
दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने कहा कि भगवानपुर में आज तक कोई ऐसी बात नहीं हुई यह कहीं बाहर का मामला है उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन केवल भगवानपुर में नहीं पूरे प्रदेश में किया जा रहा है धरना प्रदर्शन अध्यक्ष जितेंद्र सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें जनेश्वर प्रसाद, संजीव वर्मा, अनिल सैनी,अनुभव मानकपुर, मयंक कुमार,शादाब, नवाब, फुरकान अली,मोनीष, अमित शर्मा, सुरेंद्र सैनी,सचिन चौधरी, योगेश सैनी, सुनील धीमान, सूर्यकांत सैनी, आरविश कुमार, हिमांशु कश्यप, नरेश कुमार,तरुण बंसल , शिशु पाल, शीश पाल,कपिल कुमार, पवन त्यागी, ऋतुराज, राजेन्द्र सैनी,सुनील प्रालिया,शिवराज प्रतापी, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..