उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोचिंग से घर लौट रही नौवीं की छात्रा का रास्ता गली में खड़े दो मनचलों ने रोक लिया। जिसके बाद बदमाश ने तमंचा निकाला और छात्रा पर तान दिया। इस बीच छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए हाथ पकड़कर तमंचा ऊपर की तरफ कर दिया।
जिससे फायर हवा में हुआ। जैसे ही छात्रा ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश भाग निकले। अब पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। आसपास के इलाकों में इस तरह की वारदात के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि छात्रा की हिम्मत को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है।
सवा आठ बजे की घटना
देहरादून के कोतवाली पटेलनगर थाना क्षेत्र के कारगी स्थित शिवालिक एनक्लेव में नौवीं की एक छात्रा मंगलवार शाम रात करीब सवा आठ बजे वह कोचिंग से निकली। घर से करीब 300 मीटर पीछे मोड़ के पास अंधेरी गली में खड़े दो युवकों ने उसकी स्कूटी रोक ली। जिसमें से एक युवक ने उस पर तमंचा तान दिया। लेकिन युवती डरी नहीं और हिम्मत दिखाते हुए बदमाश का हाथ पकड़कर ऊपर की ओर कर दिया। इससे हवा में फायर हो गया। इसकी चिंगारी श्वेता के गले पर भी गिरी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर आ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों आरोपी भाग चुके थे। युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों ने मंकी कैप पहनी थी। उनकी सिर्फ आंखें दिख रही थीं। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक खंगाले हैं। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की हरकत करने वाले मन

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..